1.
Paheliyan
जो आपके सोते ही नीचे गिर जाती है – पहेली
वह क्या है जो आपके सोते ही नीचे गिर जाती है और उठते ही वह भी उठ जाती है?
उत्तर –आपकी पलकें
वह क्या है जो आपके सोते ही नीचे गिर जाती है और उठते ही वह भी उठ जाती है?
उत्तर –आपकी पलकें
मेरे नाम से सब डरते हैं , मेरे लिए परिश्रम करते हैं
उत्तर – परीक्षा
ऐसी कौन सी चीज है, जो सिर्फ बोलने से ही टूट जाती है?
उत्तर - खामोशी
वह कौन – सा फूल है, जिसके पास कोई रंग और महक नहीं है ?
उत्तर - अप्रैल फूल।
सास को कॉफी चाहिए और पति को चाय, तो बताओ पत्नी पहले क्या करेगी ?
उत्तर: गैस चालू करेगी
ऐसी कौन – सी जगह है, जहाँ पर सड़क है पर गाड़ी नहीं, जंगल है पर पेड़ नहीं और शहर है पर घर नहीं ?
उत्तर - नक्शा।
वह क्या है, जो है तो सोने की, मगर सोने से बहुत सस्ती है?
उत्तर – चारपाई
वह क्या है, जिसे हम हमेशा काटते रहते हैं मगर कभी उसके टुकड़े नहीं कर सकते?
उत्तर – समय
ऐसी कौन सी चीज है, जो पूरे गांव में घूमती है, मगर मंदिर में जाने से डरती है?
उत्तर - चप्पल
वह कौन है, जो जिसका है सिर्फ वही देख सकता है, और सिर्फ एक बार ही देख सकता है दुबारा नहीं।
उत्तर – सपना
ऐसी कौन–सी चीज है, जिसको जितना खींचा जाता है, वो उतनी हीं छोटी होती जाती है?
उत्तर - सिगरेट।